देश की खबरें | लोलापालूजा इंडिया कन्सर्ट कई मायनों में मेरे लिए खास : निक जोनास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पॉप गायक निक जोनास ने '2024 लोलापालूजा इंडिया' कन्सर्ट में उनके बैंड की पहली प्रस्तुति को दिल से स्वीकार करने के लिए भारतीय प्रशंसकों का धन्यवाद दिया।

मुंबई, 29 जून पॉप गायक निक जोनास ने '2024 लोलापालूजा इंडिया' कन्सर्ट में उनके बैंड की पहली प्रस्तुति को दिल से स्वीकार करने के लिए भारतीय प्रशंसकों का धन्यवाद दिया।

भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास से शादी रचाने वाले अमेरिकी गायक ने दो दिवसीय संगीत समारोह में शनिवार को अपने बैंड ‘द जोनास ब्रदर्स’ के साथ प्रस्तुति दी। द जोनास ब्रदर्स में निक के अलावा उनके भाई केविन और जो जोनास शामिल हैं।

इस दो दिवसीय संगीत कार्यक्रम में स्टिंग, एरिक नैम, वनरिपब्लिक और हैल्सी जैसे गायक प्रस्तुति देते नजर आए।

अमेरिका वापस जाने से पहले निक ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के लिए एक भावुक पोस्ट साझा की।

निक ने पोस्ट में कहा, ''लोलापालूजा इंडिया कन्सर्ट में द जोनास ब्रदर्स के हमारे पहले शो के साथ 2024 की शुरुआत करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।''

निक (31) ने कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ''यह शो कई मायनों में मेरे लिए खास था। यहां आने के लिए सभी को धन्यवाद।''

सोशल मीडिया पर प्रशंसकों द्वारा निक को 'जीजू, जीजू' कहे जाने और उसपर निक के शरमाते हुए जवाब देने की क्लिप व्यापक रूप से प्रसारित हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू