देश की खबरें | लोकेश राहुल को अंतिम एकादश में पृथ्वी की जगह लेनी चाहिए: गावस्कर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महान भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर चाहते हैं कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में खराब फॉर्म में चल रहे पृथ्वी साल की जगह लोकेश राहुल पारी का आगाज करें।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर महान भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर चाहते हैं कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में खराब फॉर्म में चल रहे पृथ्वी साल की जगह लोकेश राहुल पारी का आगाज करें।

पूर्व भारतीय कप्तान गावस्कर चाहते हैं कि शुभमन गिल मध्यक्रम में खेलें।

गावस्कर ने भारतीय अंतिम एकादश में संभावित बदलाव पर यूट्यूब चैनल ‘स्पोर्ट्स तक’ पर कहा, ‘‘भारत दो बदलाव कर सकता है। पहला सलामी बल्लेबाज के रूप में पृथ्वी साव की जगह लोकेश राहुल को मौका दिया जा सकता है। पांचवें या छठे नंबर पर शुभमन गिल को आना चाहिए। वह अच्छी फॉर्म में है। अगर हम अच्छी शुरुआत करते हैं तो चीजें बदल सकती हैं।’’

गावस्कर ने कहा कि अगर भारत सकारात्मक रवैया नहीं अपनाता है तो टीम को 0-4 से हार का सामना करना पड़ सकता है।

इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘भारत को विश्वास रखना होगा कि वे टेस्ट श्रृंखला के बाकी मैचों में वापसी कर सकते हैं। अगर भारत सकारात्मक रवैया नहीं अपनाता है तो श्रृंखला 0-4 से गंवा सकता है। लेकिन अगर वे सकारात्मक रवैया अपना सकते हैं तो क्यों नहीं अपनाएं। ऐसा हो सकता है (वापसी)।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत को मेलबर्न टेस्ट में अच्छी शुरुआत करनी चाहिए, यह उनके लिए जरूरी है कि वे काफी सकारात्मकता के साथ मैदान पर उतरें। आस्ट्रेलिया का कमजोर पक्ष उसकी बल्लेबाजी है।’’

गावस्कर का मानना है कि पहले टेस्ट में भारतीय पारी के 36 रन पर सिमटने के बाद प्रशंसकों के बीच नराजगी स्वाभाविक है।

गावस्कर को साथ ही मलाल है कि भारतीय टीम ने पहले टेस्ट में काफी कैच छोड़े जिससे टीम सिर्फ 53 रन की बढ़त हासिल कर पाई।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम कैच लपक लेते और सही जगह पर क्षेत्ररक्षक खड़े करते तो शायद कोई समस्या नहीं होती, टिम पेन और मार्नस लाबुशेन जल्दी आउट हो जाते।’’

गावस्कर ने कहा, ‘‘हम 120 रन की बढ़त हासिल कर सकते थे। आस्ट्रेलिया इन टपकाए गए कैचों के कारण वापसी करने में सफल रहा और भारत की बढ़त को 50 रन तक सीमित कर दिया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड