देश की खबरें | लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में सोमवार की रात आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

लखनऊ, 14 अप्रैल लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में सोमवार की रात आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और सभी 200 मरीजों को अन्य जगह ले जाया गया है।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘लोकबंधु अस्पताल में द्वितीय तल पर धुंआ निकलते देखा गया था। उसके बाद मरीजों को अन्य स्थान पर ले जाना प्रारंभ किया गया। सभी लगभग 200 मरीज सुरक्षित हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और दमकल विभाग की टीम आग बुझाने का काम कर रही है।

पाठक ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों एवं अन्य कर्मियों ने मिलकर सभी मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में स्थानांतरित करा दिया है और अब अस्पताल परिसर में कोई मरीज नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘दमकल विभाग की टीम आग बुझाने का प्रयास रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट