ताजा खबरें | लोकसभा ने संसद पर 2001 में हुए आतंकवादी हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. संसद भवन पर 2001 में हुए आतंकवादी हमले की 20वीं बरसी पर सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद से लड़ने तथा देश की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता की रक्षा करने का संकल्प दोहराया।

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर संसद भवन पर 2001 में हुए आतंकवादी हमले की 20वीं बरसी पर सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद से लड़ने तथा देश की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता की रक्षा करने का संकल्प दोहराया।

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ‘‘ आज हम 13 दिसंबर 2001 की उस घटना का स्मरण कर रहे हैं जब आतंकवादियों ने एक दुस्साहसिक हमले में हमारी इस सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था भारतीय संसद को निशाना बनाया था।’’

उन्होंने कहा कि इस कायरतापूर्ण हमले को संसद परिसर की सुरक्षा में तैनात हमारे सतर्क सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया था।

बिरला ने कहा कि इस हमले का बहादुरी से मुकाबला करते हुए एक महिला सुरक्षा कर्मी सहित संसद सुरक्षा सेवा, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के आठ जवान शहीद हो गए थे। इस आतंकवादी हमले में एक कर्मचारी भी शहीद हुए थे।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह सभा आतंकवादी हमले के दौरान संसद की सुरक्षा करते हुए हमारे वीर सुरक्षा कर्मियों द्वारा दिये गए सर्वोच्च बलिदान के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है तथा उनके परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना एवं एकजुटता व्यक्त करती है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस अवसर पर हम आतंकवाद से लड़ने तथा अपने देश की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता की रक्षा करने के अपने संकल्प को एक बार फिर दोहराते हैं।’’

सदन में सदस्यों ने कुछ पल मौन रहकर संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\