ताजा खबरें | लोकसभा चुनाव : गढ़चिरौली के संवेदनशील स्थानों पर चुनाव कर्मचारियों को पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में लोकसभा चुनाव से महज तीन दिन पहले अधिकारियों ने मंगलवार को जिले के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर हेलीकॉप्टरों के जरिये 295 चुनाव कर्मचारियों को ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गढ़चिरौली, 16 अप्रैल महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में लोकसभा चुनाव से महज तीन दिन पहले अधिकारियों ने मंगलवार को जिले के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर हेलीकॉप्टरों के जरिये 295 चुनाव कर्मचारियों को ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गढ़चिरौली को उग्रवाद प्रभावित जिला माना जाता है।

पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि चुनाव कर्मचारियों के दलों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) और अन्य उपकरणों के साथ गढ़चिरौली के विभिन्न स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

गढ़चिरौली में 19 अप्रैल को मतदान होगा।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने भारतीय वायु सेना और सेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से गढ़चिरौली के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर 68 बूथों के 295 मतदान कर्मियों को ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गढ़चिरौली-चिमूर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा सांसद अशोक नेते का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. नामदेव किरसन से होगा।

निर्वाचन क्षेत्र में 16,12,930 मतदाता हैं, जिनमें 8,11,836 पुरुष, 8,010,82 महिलाएं और 12 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू