ताजा खबरें | लोकसभा चुनाव: महाराष्ट्र में तीसरे चरण की 11 सीट पर 317 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र पाए गए वैध

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. महाराष्ट्र में 11 लोकसभा क्षेत्रों में सात मई को होने वाले चुनाव के लिए 317 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच के बाद वैध पाए गए, जबकि 44 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 21 अप्रैल महाराष्ट्र में 11 लोकसभा क्षेत्रों में सात मई को होने वाले चुनाव के लिए 317 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच के बाद वैध पाए गए, जबकि 44 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

राज्य निर्वाचन कार्यालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार, रायगढ़ में 21, बारामती में 46, उस्मानाबाद में 35, लातूर में 31, सोलापुर में 32, माढा में 38, सांगली में 25, सतारा में 21, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग में नौ, कोल्हापुर में 27 और हथकंगले में 32 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार, 11 संसदीय क्षेत्रों के लिये कुल 361 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये थे, जिसमें से 44 को खारिज कर दिया गया है।

अधिकारी ने कहा, "शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख थी। रविवार को जांच हुई और सोमवार को नाम वापस लेने की आखिरी तारीख है।"

बारामती में राकांपा (शरदचंद्र पवार) की मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले का मुकाबला अपनी भाभी सुनेत्रा पवार (राकांपा) से है।

कोल्हापुर लोकसभा सीट से छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज शाहू छत्रपति कांग्रेस के उम्मीदवार हैं, जबकि सतारा लोकसभा सीट से उदयनराजे भोसले को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं, जबकि सांगली में भाजपा के मौजूदा सांसद संजयकाका पाटिल का मुकाबला पहलवान चंद्रहार पाटिल से है, जो शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रत्याशी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट