ताजा खबरें | लोकसभा चुनाव : झारखंड में राजग 10 और ‘इंडिया’ गठबंधन चार सीट पर आगे

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नौ लोकसभा सीट पर, उसकी सहयोगी आजसू पार्टी एक सीट पर आगे हैं जबकि कांग्रेस और झामुमो दो-दो सीट पर बढ़त बनाये हुए हैं।

रांची, चार जून झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नौ लोकसभा सीट पर, उसकी सहयोगी आजसू पार्टी एक सीट पर आगे हैं जबकि कांग्रेस और झामुमो दो-दो सीट पर बढ़त बनाये हुए हैं।

भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार केंद्रीय मंत्री एवं मौजूदा सांसद अर्जुन मुंडा खूंटी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के कालीचरण मुंडा से लगभग 40 हजार मतों से पीछे हैं।

उन्होंने बताया कि सिंहभूम में चौथे चरण की मतगणना के बाद झामुमो की जोबा मांझी भाजपा की अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी गीता कोड़ा से 64,654 मतों से आगे हैं।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हो गईं थीं।

उन्होंने बताया कि पलामू में पहले दौर की मतगणना के बाद पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एवं भाजपा के मौजूदा सांसद वीडी राम राजद उम्मीदवार ममता भुइयां से 85,340 मतों से आगे हैं।

दुमका में भाजपा की सीता सोरेन झामुमो के नलिन सोरेन से 12,057 मतों से आगे हैं। तीन बार झामुमो विधायक रहीं सीता लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हुई थीं।

पहले चरण की मतगणना के बाद गोड्डा में भाजपा के मौजूदा सांसद निशिकांत दुबे कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी प्रदीप यादव से 5,734 मतों से आगे हैं।

जमशेदपुर में भाजपा के विद्युत बरन महतो झामुमो के सुनील कुमार मोहंती से 1,19,236 मतों से आगे हैं।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी कोडरमा में भाकपा (माले) लिबरेशन के विनोद कुमार सिंह से 44,478 मतों से आगे हैं।

हजारीबाग सीट से भाजपा के मनीष जायसवाल कांग्रेस के उम्मीदवार पर 51,956 मतों से बढ़त बनाये हुए हैं। राजमहल (सुरक्षित) सीट पर झामुमो के विजय हंसदक भाजपा के ताला मरांडी से 16,990 मतों से आगे हैं।

गिरिडीह में आजसू पार्टी के सीपी चौधरी अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी झामुमो के मथुरा महतो से 33,688 मतों से आगे हैं। लोहरदगा में कांग्रेस के सुखदेव भगत भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समीर उरांव से 12,876 मतों से आगे हैं।

धनबाद में भाजपा के दुलू महतो कांग्रेस की अनुपमा सिंह से 48,395 मतों से आगे हैं। रांची में भाजपा के संजय सेठ कांग्रेस की यशस्विनी सहाय से 39,603 मतों से आगे हैं।

झारखंड में 14 लोकसभा सीट और एक विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई थी। कुल 244 उम्मीदवार मैदान में हैं।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने कहा, ‘‘चतरा और कोडरमा में मतगणना के अधिकतम 27-27 दौर होंगे, जबकि खूंटी में 16 दौर होंगे। गांडेय विधानसभा सीट के उपचुनाव में 24 दौर की मतगणना होगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट