ताजा खबरें | लोकसभा चुनाव परिणाम ने साबित किया कि स्थिति बदलाव के लिए अनुकूल है : शरद पवार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव परिणामों ने दिखा दिया है कि देश में स्थिति राजनीतिक बदलाव के लिए अनुकूल है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि आगे की रणनीति तय करने के लिए बुधवार को दिल्ली में ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं के बैठक करने की संभावना है।

मुंबई, चार जून राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव परिणामों ने दिखा दिया है कि देश में स्थिति राजनीतिक बदलाव के लिए अनुकूल है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि आगे की रणनीति तय करने के लिए बुधवार को दिल्ली में ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं के बैठक करने की संभावना है।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी गठबंधन के केंद्र में सरकार बनाने की संभावना नहीं है।

पवार ने कहा, ‘‘मैंने (कांग्रेस अध्यक्ष) मल्लिकार्जुन खरगे और (माकपा महासचिव) सीताराम येचुरी से बात की है। ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक बुधवार को दिल्ली में होने की संभावना है। आज शाम तक अंतिम निर्णय लिये जाने की उम्मीद है। उसी के अनुसार, मैं दिल्ली जाऊंगा।’’

यह पूछे जाने पर कि अगला प्रधानमंत्री कौन होगा, पवार ने कहा, ‘‘हमने इस पर विचार नहीं किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इंडिया गठबंधन के सरकार बनाने को लेकर मैं आश्वत नहीं हूं। हम कल बैठक करेंगे और आगे की रणनीति पर आम सहमति से निर्णय लेंगे।’’

पवार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी और शिवसेना (यूबीटी) का ‘स्ट्राइक रेट’ बहुत अच्छा है।

लोकसभा चुनाव की मतगणना के अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अपने बूते बहुमत हासिल नहीं करने का संकेत मिलने के बीच, पवार ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने मीडिया में आई खबरों के उलट बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार या तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू से अब तक बात नहीं की है।

उन्होंने अपनी पार्टी के प्रदर्शन पर भी संतोष जताते हुए कहा कि इसने 10 सीट पर चुनाव लड़ा था, जिनमें सात पर आगे है।

पवार ने कहा, ‘‘यह मेरी पार्टी, कांग्रेस और शिवसेना(यूबीटी) की सफलता है।’’

राकांपा(एसपी) प्रमुख ने कहा कि उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी का आगाज पुणे जिले में बारामती से किया था और इसलिए उनकी पार्टी ने वहां (बारामती सीट पर) अच्छी बढ़त बनाई है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘महा विकास आघाडी (एमवीए) के रूप में हमने एकजुट होकर चुनाव लड़ा, इसलिए सर्वाधिक सीट जीती हैं। हमारा ‘स्ट्राइक रेट’ बेहतर है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने बेरोजगारी और महंगाई जैसे, जनता के मुद्दे उठाकर चुनाव लड़ा। हम लोगों के मुद्दे उठाना जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र ने बदलते राजनीतिक परिदृश्य में एक अहम भूमिका निभाई है और उन्हें राज्य के लोगों पर गर्व है।

उन्होंने कहा कि चुनावी मुकाबला बहुत कड़ा था लेकिन जनता ने विपक्ष का अच्छा-खासा समर्थन किया।

पवार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के नतीजों ने ‘इंडिया’ गठबंधन को एक नयी दिशा है। उन्होंने उल्लेख किया कि यहां तक कि जहां-जहां भाजपा जीत रही है, इसकी जीत का अंतर पिछली बार की तुलना में कम हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर