ताजा खबरें | विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई और कुछ अन्य विषयों को लेकर कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी दलों के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में भारी हंगामा किया जिस कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के करीब 35 मिनट बाद अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

नयी दिल्ली, चार अगस्त ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई और कुछ अन्य विषयों को लेकर कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी दलों के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में भारी हंगामा किया जिस कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के करीब 35 मिनट बाद अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सदन की कार्यवाही आरंभ होने के साथ ही विपक्षी सदस्य नारेबाजी करने लगे और आसन के निकट पहुंच गए।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि अगर विपक्षी सदस्य अपने स्थान पर जाते हैं और सदन चलने देते हैं तो 12 बजे के बाद उन्हें अपनी बात रखने का अवसर दिया जाएगा। कांग्रेस के सदस्यों ने तत्काल अपना विषय उठाने पर जोर दिया और ऐसे में उन्होंने नारेबाजी जारी रखी।

सदन में नारेबाजी के बीच ही बिरला ने प्रश्नकाल शुरू कराया। हंगामे के बीच सड़क परिवहन मंत्रालय, ऊर्जा मंत्रालय और नागर विमानन मंत्रालय से जुड़े पूरक प्रश्न पूछे गए और संबंधित विभागों के मंत्रियों ने उनके जवाब दिए।

उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को दिल्ली में ‘नेशनल हेराल्ड’ कार्यालय में ‘यंग इंडियन’ कंपनी के परिसर को 'अस्थायी रूप से सील' कर दिया था। कांग्रेस ने यह दावा भी किया कि दिल्ली पुलिस ने उसके मुख्यालय, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आवासों को घेर लिया। उसने सरकार पर ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

कांग्रेस सदस्यों ने इसी विषय को लेकर लोकसभा में ‘दादागिरी नहीं चलेगी, तानाशाही नहीं चलेगी, ईडी सरकार हाय-हाय’ के नारे लगाए।

सदन में नारेबाजी नहीं थमने पर लोकसभा अध्यक्ष ने 11 बजकर करीब 35 मिनट पर सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट