लॉकडाउन की वजह से 2020 में आभूषणों, सोने की मांग 30 प्रतिशत घटेगी : आईसीसी

इंडियन चैंबर आफ कॉमर्स (आईसीसी) ने बृहस्पतिवार को यहां बयान में कहा कि आभूषण उद्योग की मांग काफी हद तक शादी-ब्याह के सीजन पर टिकी होती है। कोरोना वायरस की वजह से इस तरह के आयोजन रद्द हो गए हैं और शादी-ब्याह के लिए खरीदारी बंद हो गई है।

मुंबई, नौ अप्रैल देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में सात प्रतिशत योगदान देने वाला रत्न एवं आभूषण उद्योग कोरोना वायरस की वजह से लागू बंदी के चलते पूरी तरह ठहर गया है। एक उद्योग संगठन का मानना है कि इस संकट के चलते 2020 में आभूषणों और सोने की मांग में 30 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है।

इंडियन चैंबर आफ कॉमर्स (आईसीसी) ने बृहस्पतिवार को यहां बयान में कहा कि आभूषण उद्योग की मांग काफी हद तक शादी-ब्याह के सीजन पर टिकी होती है। कोरोना वायरस की वजह से इस तरह के आयोजन रद्द हो गए हैं और शादी-ब्याह के लिए खरीदारी बंद हो गई है।

बयान में कहा गया है कि 2020 में सोने की मांग 700 से 800 टन रहने का अनुमान लगाया गया था। कोरोना वायरस फैलने से पहले ही कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजह से मांग प्रभावित हुई थी।

भारत की सोने की सालाना औसत मांग 850 टन के करीब रहती है।

आईसीसी ने कहा कि वायरस का रोजगार और आमदनी पर काफी नकारात्म असर पड़ेगा। इस वजह से 2020 में मांग 30 प्रतिशत घटकर 690 टन रह जाने का अनुमान है।

कोविड-19 की वजह से रत्न एवं आभूषण उद्योग की आथिर्क स्थिति बुरी तरह प्रभावित हुई है। लेकिन इसका सबसे अधिक असर दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ा है जो बंदी की वजह से बेरोजगार हो गए हैं। इस उद्योग में करीब 50 लाख लोग कार्यरत हैं।

आईसीसी ने कहा कि इसके अलावा क्षेत्र के समक्ष कई अनुपालन से जुड़े मुद्दे मसलन अग्रिम कर भुगतान, स्वर्ण धातु ऋण की परिपक्वता तिथि और स्वर्ण धातु ऋण पर ब्याज भुगतान आदि भी हैं।

संकट की इस स्थिति के मद्देनजर चैंबर ने सरकार से उद्योग के लिए राहत उपायों की मांग की है। इनमें अग्रिम कर भुगतान के लिए कम से कम 180 दिन देना और स्वर्ण धातु ऋण को कम ब्याज दर पर आगे ले जाने की अनुमति देना शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\