देश की खबरें | कर्नाटक में 11 जिलों में लागू रहेगा लॉकडाउन, राज्य के बाकी हिस्सों में कुछ राहत: कर्नाटक मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लागू लॉकडाउन संक्रमण की ऊंची दर वाले 11 जिलों में 21 जून तक लागू रहेगा। वहीं राज्य के बाकी हिस्सों में 14 जून से कुछ राहत दी जाएगी।

बेंगलुरु, 10 जून कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लागू लॉकडाउन संक्रमण की ऊंची दर वाले 11 जिलों में 21 जून तक लागू रहेगा। वहीं राज्य के बाकी हिस्सों में 14 जून से कुछ राहत दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि राज्य में मौजूदा लॉकडाउन के बाद कोविड कर्फ्यू रात सात बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा और सप्ताहांत कर्फ्यू शुक्रवार रात सात बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। मौजूदा लॉकडाउन 14 जून से समाप्त हो रहा है।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘ मौजूदा प्रतिबंध संक्रमण की ऊंची दर वाले सभी 11 जिलों में 21 जून तक सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। वही बाकी जिलों में प्रतिबंधों में राहत दी जाएगी। हालांकि, संबंधित उपायुक्त और जिला प्रभारी मंत्री अपने जिलों में ज़्यादा प्रतिबंध लगाने पर निर्णय ले सकते हैं।’’

वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह निर्णय कोविड-19 तकनीकी सलाहकार समिति के निर्णय पर लिया गया है, जिसमें विशेषज्ञ भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि चिकमंगलुरु, शिवमोगा, दावणगेरे, मैसुरु, चामराजगनर , हासन, दक्षिणी कन्नड़, बेंगलुरु रूरल, मांड्या, बेलगावी और कोडुगु ज़िलों में संक्रमण की ऊंची दर की वजह से मौजूदा दिशानिर्देशों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 11 जिलो के अलावा बाकी हिस्सों में उद्योगों को 50 प्रतिशत कर्मियों के साथ काम करने की इजाजत दी गई है किंतु कपड़ा उद्योग 30 प्रतिशत कर्मी के साथ काम कर सकते हैं। अनिवार्य सामानों की आपूर्ति करनेवाली दुकानें अब दोपहर दो बजे तक खुली रह सकती हैं। वहीं निर्माण संबंधी सभी गतिविधियों को मंजूरी दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\