मंगलुरु: लॉकडाउन के दौरान दोस्त को घर ले जाने के लिए युवक ने किया सूटकेस का इस्तेमाल, पकडे जाने पर हुई ये कार्रवाई

   पुलिस ने बताया कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अपार्टमेंट असोशिएशन ने दोस्त को परिसर में आने की अनुमति नहीं दी जिसके बाद उस छात्र ने यह अजीब तरीका अपनाया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (फ़ाइल फोटो )

मंगलुरु: मंगलुरु शहर (Mangaluru) के एक अपार्टमेंट परिसर में रविवार को एक किशोर छात्र को अपने दोस्त को सूटकेस में बंद कर अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश करते पकड़ा गया. पुलिस ने बताया कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अपार्टमेंट असोशिएशन ने दोस्त को परिसर में आने की अनुमति नहीं दी जिसके बाद उस छात्र ने यह अजीब तरीका अपनाया.हालांकि सूटकेस में हो रही हरकत से संदेह होने के बाद उसका यह प्रयास विफल हो गया और वह पकड़ा गया.

परिसर के लोगों ने उसे वहीं सूटकेस खोलने को कहा और उसके दोस्त को सूटकेस से बाहर निकलते देखकर लोग चौंक गए. लोगों ने पुलिस को बुलाया और पुलिस दोनों को थाने ले गई.बाद में दोनों छात्रों के माता-पिता को थाने बुलाया गया. सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया .

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट