लॉकडाउन: प्रधानमंत्री ने लोगों को रोजमर्रा का सामान उपलब्ध कराने के लिये दुकानदारों का धन्यवाद किया

मोदी ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘कल्पना करें कि हमारे ये छोटे-छोटे व्यापारी और दुकानदार खुद के जीवन का जोखिम न लेते और रोजमर्रा की जरूरत का सामान न पहुंचाते तो क्या होता?’’

जमात

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी पर रोकथाम के लिये देशभर में लागू लॉकडाउन (बंद) के दौरान लोगों को उनकी दैनिक जरूरत के सामान की उपलब्धता बनाये रखने के लिये छोटे दुकानदारों और व्यापारियों का रविवार को धन्यवाद किया।

मोदी ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘कल्पना करें कि हमारे ये छोटे-छोटे व्यापारी और दुकानदार खुद के जीवन का जोखिम न लेते और रोजमर्रा की जरूरत का सामान न पहुंचाते तो क्या होता?’’

उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में देशवासी लॉकडाउन का पालन कर पा रहे हैं, इसमें समाज के अनेक वर्गों की सकारात्मक भूमिका रही है।

मोदी ने कहा, ‘‘छोटे-छोटे दुकानदारों ने पूरी सामाजिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समाज और देश इनके इस योगदान को हमेशा याद रखेगा। मैं जानता हूं कि खुद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और दूसरों से इसका पालन करवाना चुनौतीपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भविष्य में भी दुकानें सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए चलें, हमें यह सुनिश्चित करना है। संकट की घड़ी में इस योगदान के लिए सभी दुकानदार और व्यापारी बधाई के पात्र हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी