लॉकडाउन: जनऔषधि सुगम एप से 3.25 लाख से अधिक लोगों की हो रही मदद

रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस एप के जरिये लोगों को नजदीकी जनऔषधि केंद्र में सस्ती जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता और उनकी कीमत पता करने में मदद मिल रही है।

जमात

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण देश भर में लागू लॉकडाउन (बंद) के बीच नजदीकी जनऔषधि केंद्र तक पहुंचने के लिए 3.25 लाख से अधिक लोग 'जनऔषधि सुगम' मोबाइल एप का उपयोग कर रहे हैं।

रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस एप के जरिये लोगों को नजदीकी जनऔषधि केंद्र में सस्ती जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता और उनकी कीमत पता करने में मदद मिल रही है।

यह एप भारतीय पीएसयू फार्मा ब्यूरो (बीपीपीआई) ने तैयार की है।

बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री भारतीय जनशताब्दी परियोजना (पीएमबीजेपी) लोगों को सस्ती कीमत पर 900 से अधिक गुणवत्तायुक्त जेनेरिक दवाएं और 154 सर्जिकल उपकरण तथा उपभोग की अन्य वस्तुएं उपलब्ध करा रही है।

अभी पूरे देश में 6,300 से अधिक जनऔषधि केंद्र 726 जिलों में सेवाएं मुहैया करा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें