लॉकडाउन: महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ साइबर अपराधियों को भेजेगा सीआरपीसी के तहत नोटिस

एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि राज्य पुलिस की साइबर शाखा ने लॉकडाउन के दौरान राज्य के विभिन्न पुलिस थानों पर कम से कम 400 मामले दर्ज किए हैं।

जमात

मुंबई, 20 मई सोशल मीडिया पर कोविड​​-19 के बारे में फैल रही अफवाहों और गलत सूचनाओं पर अंकुश लगाने के लिए महाराष्ट्र साइबर ने चेतावनी दी है कि अपराधियों को दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 149 के तहत नोटिस जारी किया जाएगा।

एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि राज्य पुलिस की साइबर शाखा ने लॉकडाउन के दौरान राज्य के विभिन्न पुलिस थानों पर कम से कम 400 मामले दर्ज किए हैं।

अधिकारी ने कहा कि सोमवार को एक बैठक में, महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अधिकारियों को सीआरपीसी की धारा 149, भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करने और उन्हें नोटिस भेजने का निर्देश दिया।

सीआरपीसी की धारा 149 पुलिस को संज्ञेय अपराध को रोकने के लिए कदम उठाने का अधिकार देती है।

उन्होंने बताया कि साइबर पुलिस ने 400 अपराधों में से 170 आपत्तिजनक संदेशों, तस्वीरों, मीम और वीडियो को भेजने जबकि 158 आपत्तिजनक पोस्ट डालने के लिए दर्ज किए गए थे।

अधिकारी ने बताया कि इनमें से कई पोस्ट कोरोना वायरस के प्रसार के लिए एक विशेष समुदाय के जिम्मेदार होने जैसे गलत संदेशों वाली थीं।

उन्होंने बताया कि विभिन्न टिक-टोक वीडियो के खिलाफ 18 मामले, ट्विटर पर आपत्तिजनक ट्वीट् को लेकर सात मामले, इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए चार अपराध और 43मामले आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप साझा करने और का यूट्यूब के गलत उपयोग के लिए दर्ज किए गए।

उन्होंने कहा कि कम से कम 213 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और 102 आपत्तिजनक पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\