लॉकडाउनः कुमारस्वामी ने जीवन के खर्चों को कम करने का आह्वान किया

जदएस नेता ने ईएमआई, किराये, स्कूल फीस में आंशिक कटौती और पेट्रोल डीजल के दाम कम करने जैसे उपाय करने की मांग करते हुए कहा कि बेहद अमीर लोगों पर कोविड उपकर लगाकर राजस्व में हुए नुकसान को पूरा किया जा सकता है।

जमात

बेंगलुरू, 27 अप्रैल कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने नागरिक केंद्रित उपाय करने का आह्वान किया और जीवनयापन में आने वाले खर्चों को कम करने पर जोर दिया। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार को अर्थव्यवस्था और लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर भी चेताया।

जदएस नेता ने ईएमआई, किराये, स्कूल फीस में आंशिक कटौती और पेट्रोल डीजल के दाम कम करने जैसे उपाय करने की मांग करते हुए कहा कि बेहद अमीर लोगों पर कोविड उपकर लगाकर राजस्व में हुए नुकसान को पूरा किया जा सकता है।

कुमारस्वामी ने ट्वीट किया, "आरबीआई और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक आकलन एजेंसियों के अनुसार, देश की जीडीपी वृद्धि दर के ऐतिहासिक रूप से गिरने की आशंका है। ऐसी गंभीर स्थिति ईएमआई, किराये, स्कूल फीस और अन्य में पूर्ण या आशिंक माफी जैसे नागरिक केंद्रित उपायों की मांग करती है। "

उन्होंने कहा कि अर्थव्यस्था में थोड़े वक्त में ही सुधार नहीं आएगा। इसलिए जीवन जीने में आने वाले खर्चों में कमी किया जाना जरूरी है, क्योंकि उपभोक्ता की खर्च करने की ताकत कमजोर हुई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, " सरकार को पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने चाहिए। बेहद अमीर लोगों पर कोविड उपकर लगाकर राजस्व में हुए नुकसान को पूरा किया जा सकता है। "

कुमारस्वामी ने कहा कि सरकार को लोगों, खासकर, असंगठित क्षेत्र के लोगों का रोजगार बचाने के लिए योजनाओं की घोषणा करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों, निर्माण मजदूरों, कैब और ऑटो चालकों तथा परिधान श्रमिकों को तत्काल राहत उपलब्ध करानी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट