नीदरलैंड में संक्रमण के मामले बढ़ने पर लॉकडाउन लागू, सैकड़ों लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

सरकारी प्रसारक ‘एनओएस’ ने बताया कि एम्सटर्डर्म से 140 किलोमीटर दूर ल्यूवॉर्डन में चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में युवा इकट्ठा हुए और उन्होंने लॉकडाउन के विरोध में प्रदर्शन किया.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

सरकारी प्रसारक ‘एनओएस’ ने बताया कि एम्सटर्डर्म से 140 किलोमीटर दूर ल्यूवॉर्डन में चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में युवा इकट्ठा हुए और उन्होंने लॉकडाउन के विरोध में प्रदर्शन किया. एनओएस ने अपनी खबर में बताया कि बाद में दंगा पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया. मीडिया में आई खबरों में कहा गया कि दक्षिणी शहर ब्रेडा में ‘बार’ तय समय से ज्यादा वक्त तक खुले रहे. यूट्रेक्ट में, छात्र सुजैन वान डे वेर्ड ने नए प्रतिबंधों पर अप्रसन्नता व्यक्त की.

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए लॉकडाउन को स्वीकार करना बहुत मुश्किल है. यह बहुत बुरा है और यह कुछ ऐसा है जो एक छात्र के तौर पर मेरे सामाजिक जीवन और मेरे आराम करने के तरीके को तबाह करता है.’’ देश की लगभग 85 प्रतिशत आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो गया है लेकिन बृहस्पतिवार को देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान ने 24 घंटों में 16,364 नए मामले सामने आने की बात कही. देश में संक्रमण के ये अब तक के सर्वाधिक मामले हैं. संक्रमण से 18,600 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं. यह भी पढ़ें : मेक्सिको सिटी में गैस सिलेंडर में विस्फोट से एक की मौत, 12 घायल

कार्यवाहक प्रधानमंत्री मार्क रूट ने शुक्रवार को आंशिक लॉकडाउन की घोषणा की और कहा कि यह कम से कम तीन सप्ताह तक लागू रहेगा. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ‘‘ संक्रमण पर कठोर प्रहार करना चाहती है.’’ गौरतलब है कि महाद्वीप के कुछ हिस्सों में संक्रमण की नई लहर शुरू होने के बाद पश्चिमी यूरोप के किसी देश में लगा यह पहला लॉकडाउन है.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी