ब्रटेन में लॉकडाउन तीन सप्ताह के लिए बढ़ाया गया

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद उनका कार्यभार देख रहे विदेशमंत्री डोमिनिक राब ने कैबिनेट आफिस ब्रीफिंग रूम्स की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की और उसके बाद लॉकडाउन बढ़ाने के कैबिनेट के निर्णय की घोषणा की।

लंदन, 16 अप्रैल ब्रिटेन सरकार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि एक दूसरे से दूरी बनाये रखने के उपाय कम से कम और तीन सप्ताह, अर्थात सात मई तक लागू रहेंगे । ब्रिटेन में कोरोना वायरस से मौत की संख्या में और 861 की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 13729 हो गई।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद उनका कार्यभार देख रहे विदेशमंत्री डोमिनिक राब ने कैबिनेट आफिस ब्रीफिंग रूम्स की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की और उसके बाद लॉकडाउन बढ़ाने के कैबिनेट के निर्णय की घोषणा की।

राब ने कहा, ‘‘ऐसे संकेत है कि हमारे उपाय कोरोना वायरस का प्रसार रोकने में सफल रहे हैं। एकदूसरे से दूरी बनाये रखने के हमारे उपायों में किसी भी बदलाव से इस वायरस के प्रसार में वृद्धि का जोखिम होगा। ’’

कानून के मुताबिक सरकार के लिए इस सप्ताह लॉकडाउन के प्रभाव की समीक्षा करना अनिवार्य था। लॉकडाउन 23 मार्च को जॉनसन द्वारा शुरूआत में 21-दिन की अवधि के लिए लागू किया गया था। इसे साइंटिफिक एडवाइजरी ग्रुप फॉर इमर्जेंसीज़ (एसएजीई) के मूल्यांकन के आधार पर लागू किया गया था।

मंत्री ने कहा कि नियमों में ढील देने से संक्रमण के मामलों में दूसरी बढ़ोतरी हो सकती है। इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़ सकती है।

इस बीच ब्रिटेन की सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘सार्वजनिक स्वास्थ्य इंग्लैंड और एनएचएस इंग्लैंड भारतीय मूल के लोगों के साथ ही अश्वेत समूहों में कोरोना वायरस से अधिक मृत्यु दर और इसके गंभीर लक्षणों के कारणों की जांच करेगा।’’

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कहा, “यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है जिसे मैंने शुरू किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Dream11 Prediction: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Bank Holiday Today: क्या आज बैंक खुले हैं या बंद? जानें चौथे शनिवार के नियम और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का हाल