देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में आठ फीसदी से कम संक्रमण दर वाले जिलों में लॉकडाउन में छूट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के कम होते मामलों को देखते हुए आठ फीसदी से कम संक्रमण दर वाले जिलों में शाम छह बजे तक बाजारों को खोलने की अनुमति दे दी है।

Corona

रायपुर, 25 मई छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के कम होते मामलों को देखते हुए आठ फीसदी से कम संक्रमण दर वाले जिलों में शाम छह बजे तक बाजारों को खोलने की अनुमति दे दी है।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि राज्य शासन ने जिलाधिकारियों से कहा है कि आठ फीसदी से कम संक्रमण दर वाले जिलों में बिना किसी क्रम के या प्रतिबंध के सभी बाजारों और दुकानों, शोरूम, मॉल आदि को खोला जा सकता है। हालांकि सभी प्रतिष्ठान शाम छह बजे तक अनिवार्य रूप से बंद हो जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि होटल और रेस्तरां पैक करके भोजन दे सकते हैं और स्विगी, ज़ोमैटो आदि से भी डिलीवरी दे सकते हैं। इस दौरान सभी सिनेमा हॉल और थिएटर बंद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि आठ फीसदी से अधिक संक्रमण दर वाले सभी जिलों में प्रतिबंधों के साथ लॉकडाउन जारी रहेगा, जब तक कि उनकी दरें लगातार पांच दिनों की अवधि में आठ फीसदी से कम नहीं हो जाती है।

अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान सभी दुकानें और प्रतिष्ठान अनिवार्य रूप से शाम छह बजे से अगली सुबह तक बंद रहेंगे। यानी रात का कर्फ्यू जारी रहेगा। विवाह और अंतिम संस्कार के लिए पूर्व निर्देशों के अनुसार अनुमति दी गई है। प्रतिबंधों के साथ होटलों को विवाह समारोह आयोजित करने की अनुमति दी जा सकती है।

उन्होंने बताया कि जिलों में धारा 144 लागू रहेगी तथा किसी भी प्रकार के सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक जुलूसों, संगठनों और सभाओं पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के बाद राज्य के ज्यादातर जिलों में अप्रैल माह से लॉकडाउन जारी है। राज्य के लगभग सभी जिलों ने इस महीने की 31 तारीख तक लॉकडाउन की घोषणा की है। वहीं कुछ जिलों में संक्रमण के मामले अब कम हो रहे हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को राज्य का औसत संक्रमण दर 5.6 फीसदी था।

राज्य में सोमवार तक 9,53,209 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं 8,79,625 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में 60,938 मरीज उपचाराधीन हैं तथा वायरस से संक्रमित 12,646 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 5th T20I Match Toss Winner Prediction: बेंगलुरु में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India T20I Stats at M Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, यहां किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम हैं सर्वाधिक विकेट

Bhuvneshwar Kumar T20 Stats at M Chinnaswamy Stadium: चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें अनुभवी तेज गेंदबाज के आंकड़े