लॉकडाउन : दिल्ली सरकार पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को फिर से पांच-पांच हजार रुपये की सहायता देगी

निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की बैठक में इसका निर्णय किया गया । इस बैठक की अध्यक्षता दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री गोपाल राय ने की । बोर्ड के साथ 40 हजार निर्माण श्रमिक पंजीकृत हैं ।

जमात

नयी दिल्ली, 11 मई देश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये जारी लॉकडाउन के बीच दिल्ली सरकार ने निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले पंजीकृत श्रमिकों को सोमवार को पांच-पांच हजार रुपये की फिर से आर्थिक सहायता देने का निर्णय किया है ।

निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की बैठक में इसका निर्णय किया गया । इस बैठक की अध्यक्षता दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री गोपाल राय ने की । बोर्ड के साथ 40 हजार निर्माण श्रमिक पंजीकृत हैं ।

यह भी निर्णय किया गया है कि एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरूआत की जायेगी जहां निर्माण क्षेत्र के श्रमिक 15 से 25 मई के बीच खुद को पंजीकृत कर सकते हैं ।

कोरोना वायरस महामारी के चलते जारी लॉकडाउन के बीच सरकार ने हाल ही में निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को पांच-पांच हजार रुपये दिये थे ।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि उनकी सरकार राष्ट्रीय राजधानी के निर्माण क्षेत्र के श्रमिकों को एक बार फिर पांच— पांच हजार रुपये की सहायता देगी ।

राय ने बाद में बयान जारी कर कहा कि सरकार के साथ पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को सरकार ने अप्रैल में एक बार आर्थिक सहायता दी थी।

मंत्री के हवाले से बयान में कहा गया है, ‘'करीब 40 हजार श्रमिकों को लॉकडाउन के दौरान पांच-पांच हजार रुपये दिये गये हैं, लेकिन उसके बाद लॉकडाउन बढ़ गया, इसलिये हमने इन श्रमिकों को दोबारा पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय किया है।'’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट