देश की खबरें | स्थानीय लोगों को भगवान जगन्नाथ के दर्शन की अनुमति मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ बिराज मंदिर 29 दिसंबर से श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा वहीं आज शनिवार से पुरी के स्थानीय लोगों को भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने की अनुमति मिली।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जाजपुर/पुरी (ओडिशा), 26 दिसंबर ओडिशा स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ बिराज मंदिर 29 दिसंबर से श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा वहीं आज शनिवार से पुरी के स्थानीय लोगों को भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने की अनुमति मिली।

जिलाधिकारी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने बताया कि जाजपुर जिले में कोविड-19 के ताजा मामलों में कमी आने के बाद बिराज मंदिर को खोलने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को रोज सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक मंदिर में प्रवेश की अनुमति होगी।

जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘जल्दी ही श्रद्धालुओं और मंदिर के सेवादारों के लिए कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन हेतु मानक संचालन प्रक्रिया जारी की जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि नए साल पर भीड़ से बचने के लिए 13वीं सदी का यह मंदिर 1-2 जनवरी को बंद रहेगा।

इसबीच, पुरी में अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने शनिवार से भगवान जगन्नाथ मंदिर में स्थानीय लोगों को दर्शन की अनुमति देने के दूसरे चरण की योजना लागू की। इस दौरान कोविड-19 नियमों का सख्ती से पालन किया गया।

मंदिर में प्रवेश के पहले चरण में 23 दिसंबर से सिर्फ सेवादारों और उनके परिवार को प्रवेश की अनुमति दी गई।

भगवान जगन्नाथ का मंदिर भी एक-दो जनवरी को बंद रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी