जरुरी जानकारी | आर्थिक सीमक्षा पेश होने के बाद स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आर्थिक सीमक्षा 2024-25 पेश होने के बाद स्थानीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को दोपहर के कारोबार में तेजी आई।

मुंबई, 31 जनवरी आर्थिक सीमक्षा 2024-25 पेश होने के बाद स्थानीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को दोपहर के कारोबार में तेजी आई।

बीएसई सेंसेक्स 790.11 अंक चढ़कर 77,549.92 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 281.2 अंक की बढ़त के साथ 23,530.70 अंक पर कारोबार कर रहा था।

संसद में शुक्रवार को पेश आर्थिक समीक्षा के अनुसार, मजबूत बुनियादी बातों, संतुलित राजकोषीय समेकन और स्थिर निजी खपत के दम पर भारत के वित्त वर्ष 2025-26 में 6.3-6.8 प्रतिशत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर्ज करने की उम्मीद है।

समीक्षा में कहा गया, ‘‘...घरेलू अर्थव्यवस्था के मूल तत्व मजबूत बने हुए हैं, जिसमें मजबूत बाह्य खाता, संतुलित राजकोषीय समेकन और स्थिर निजी खपत शामिल है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए हम उम्मीद करते हैं कि वित्त वर्ष 2025-26 में वृद्धि दर 6.3 से 6.8 प्रतिशत के बीच रहेगी।’’

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से नेस्ले के शेयर में चार प्रतिशत से अधिक और लार्सन एंड टुब्रो में करीब चार प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

टाइटन, इंडसइंड बैंक, मारुति और आईटीसी के शेयर भी अधिक लाभ हासिल करने वालों में शुमार रहे। वहीं आईटीसी होटल्स, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\