देश की खबरें | श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर हेमा मालिनी के बयान पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जतायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मथुरा जिले में वृन्दावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण को लेकर जहां सेवायत गोस्वामी, स्थानीय नागरिक और व्यवसायी लगातार विरोध कर रहे हैं, वहीं तनावपूर्ण माहौल के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थानीय सांसद हेमा मालिनी के एक कथित बयान ने स्थानीय नागरिकों की नाराजगी और बढ़ा दी है।

मथुरा (उप्र), पांच जुलाई मथुरा जिले में वृन्दावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण को लेकर जहां सेवायत गोस्वामी, स्थानीय नागरिक और व्यवसायी लगातार विरोध कर रहे हैं, वहीं तनावपूर्ण माहौल के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थानीय सांसद हेमा मालिनी के एक कथित बयान ने स्थानीय नागरिकों की नाराजगी और बढ़ा दी है।

जानीमानी अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद हेमा मालिनी का बयान सोशल मीडिया पर सामने आया है। सोशल मीडिया पर सामने आये एक वीडियो में हेमा मालिनी को यह कहते हुए सुना जा सकता है “'बांके बिहारी का कॉरिडोर बनेगा और जरूर बनेगा।”

हेमा मालिनी एक सवाल के जवाब में यह कहते भी सुनी जा सकती है कि “जो विरोध कर रहे हैं, उनसे कहीं और जाकर बसने के लिए बोलना पड़ेगा। हम लोग बनाएंगे, जरूर बनाएंगे, बांके बिहारी का कॉरिडोर बनेगा।”

इस कथित बयान पर यहां विभिन्न वर्गों ने नाराजगी जतायी है। श्री बांके बिहारी मंदिर के सेवायत ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी ने भगवान कृष्ण द्वारा देवराज इंद्र के अभिमान को तोड़े जाने का उल्लेख करते हुए कहा, "भगवान कृष्ण का लोगों को सिखाने का अपना तरीका है। भगवान कृष्ण ने इंद्र के अभिमान को चूर-चूर कर दिया था। हेमा जी को हमें ब्रजभूमि छोड़ने के लिए कहते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए।"

सेवायत रसिक बिहारी गोस्वामी ने कहा, "वह बांके बिहारी कॉरिडोर बनाने की योजना से प्रभावित लोगों से बात करने कभी नहीं आईं, लेकिन इतने अहंकार में हमें (यह स्थान) छोड़ने के लिए कह रही हैं।"

स्थानीय व्यवसायी अनिल गौतम ने कहा, ‘‘हमने उन्हें (हेमा मालिनी) मथुरा और वृंदावन से तीन बार इस उम्मीद से चुना कि वे शहर के लोगों के लाभ के लिए काम करेंगी और अब वे हमें जाने के लिए कह रही हैं। मथुरा भाजपा की पूर्व जिला अध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि हमें अपने सांसद से इस तरह के बयान की उम्मीद नहीं है। जो बाहर से आया है, उसे जाना ही होगा।’’

इस संबंध में सांसद हेमा मालिनी से उनकी प्रतिक्रिया लेने का कई बार प्रयास किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। हालांकि सांसद के जनसंपर्क अधिकारी जनार्दन शर्मा ने इस बयान को दो-तीन साल पुराना बताया।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Score Update: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Lahore Qalandars vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है छठा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट