जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में गिरावट के बीच स्थानीय तेल-तिलहन कीमतें कमजोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में मंगलवार को सोयाबीन, सरसों, सीपीओ, पामोलीन और बिनौला सहित सभी तेल-तिलहनों के भाव में हानि दर्ज हुई। मंडियों में भाव टूटने से किसान मूंगफली की बिक्री नहीं कर रहे हैं और गुजरात में स्थानीय खपत के लिए मांग होने के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के भाव अपरिवर्तित बने रहे।

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में मंगलवार को सोयाबीन, सरसों, सीपीओ, पामोलीन और बिनौला सहित सभी तेल-तिलहनों के भाव में हानि दर्ज हुई। मंडियों में भाव टूटने से किसान मूंगफली की बिक्री नहीं कर रहे हैं और गुजरात में स्थानीय खपत के लिए मांग होने के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के भाव अपरिवर्तित बने रहे।

बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 1.75 प्रतिशत की गिरावट है, जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में फिलहाल 0.8 प्रतिशत की गिरावट है।

सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन की नई फसल की आवक के बीच वायदा कारोबार में भाव टूटने से सोयाबीन दाना और लूज के भाव में गिरावट आई। इस गिरावट का असर तेल कीमतों पर भी हुआ जिससे सोयाबीन तेल के भाव भी प्रभावित हुए और शिकॉगो एक्सचेंज के कमजोर होने यह और नीचे आया।

उन्होंने कहा कि सोयाबीन की गिरावट से सरसों तेल-तिलहन के भाव भी दबाव में रहे। वहीं मलेशिया एक्सचेंज की गिरावट के कारण सीपीओ और पामोलीन तेल के भाव भी गिरावट के साथ बंद हुए। मांग कमजोर होने से बिनौला तेल के भाव में भी गिरावट आई। गुजरात की मांग होने तथा नीचे भाव में कम बिकवाली के कारण मूंगफली तेल-तिलहन के भाव अपरिवर्तित बंद हुए।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,750 - 8,775 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 5,775 - 5,860 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,750 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,875 - 2,000 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,635 -2,660 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,715 - 2,825 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700 - 18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,900 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,620 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,500

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,920 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,650 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,500 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,360 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 6,425 - 6,525, सोयाबीन लूज 6,275 - 6,325 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,850 रुपये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Score Update: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से रौंदा, टॉम बैंटन ने ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\