जरुरी जानकारी | विदेशें में तेजी के रुख के बीच स्थानीय तेल तिलहन कीमतों में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी के रुख और स्थानीय और निर्यात की जरूरतों के लिए मांग बढ़ने के बीच दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शुक्रवार को सरसों, सोयाबीन, मूंगफली, बिनौला, सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में सुधार दिखा।

नयी दिल्ली, सात मई विदेशी बाजारों में तेजी के रुख और स्थानीय और निर्यात की जरूरतों के लिए मांग बढ़ने के बीच दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शुक्रवार को सरसों, सोयाबीन, मूंगफली, बिनौला, सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में सुधार दिखा।

तेल कारोबार के जानकारों के अनुसार, मलेशिया एक्सचेंज में पांच प्रतिशत और शिकागो एक्सचेंज में लगभग दो प्रतिशत की तेजी थी। इस तेजी का अनुकूल असर देश के तेल तिलहन कीमतों पर हुआ। बाकी अन्य तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाजार के सूत्रों ने कहा कि देश में सरसों की भारी मांग है क्योंकि यह आयातित तेलों से सस्ता है और बाकी तेलों से सस्ता होने के कारण इसमें किसी अन्य तेल की मिलावट नहीं की जा रही जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को विशुद्ध सरसों तेल मिल रहा है। खपत की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए अगले कुछ महीनों में सरसों की भारी कमी होने की संभावना है। आगरा के सलोनी मंडी में सरसों का भाव 7,900 रुपये क्विन्टल से बढ़कर 8,100 रुपये क्विन्टल (लिवाल के लिए) हो गया है।

सूत्रों ने कहा कि देश में सोयाबीन दाना (तिलहन) की स्थानीय मांग के अलावा सोयाबीन के तेल रहित खल (डीओसी) की भारी निर्यात मांग है। दूसरी ओर मंडियों में सोयाबीन की आवक काफी कम है तथा तेल मिलों और व्यापारियों के पास इसका स्टॉक खत्म है। डीओसी की भारी निर्यात मांग को देखते हुए सोयाबीन तेल तिलहनों के भाव लाभ दर्शाते बंद हुए।

मलेशिया एक्सचेंज में पर्याप्त तेजी के बीच सीपीओ और पामोलीन दिल्ली एवं कांडला की कीमतें क्रमश: 10 रुपये, 50 रुपये और 100 रुपये के सुधार के साथ बंद हुईं।

निर्यात मांग बढ़ने के साथ स्थानीय मांग के कारण मूंगफली तेल तिलहनों के भाव में भी पर्याप्त लाभ दर्ज हुआ। जबकि स्थानीय मांग की वजह से बिनौला तेल में भी सुधार आया।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,285 - 7,335 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 6,435 - 6,480 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,750 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,515 - 2,575 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,850 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,365 -2,415 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,465 - 2,565 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,000 - 18,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,850 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,550 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 14,450 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,420 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,800 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 14,400 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 13,400 (बिना जीएसटी के)

सोयाबीन दाना 7,850 - 7,900 रुपये: सोयाबीन लूज 7,700 - 7,750 रुपये

मक्का खल 3,800 रुपये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस