जरुरी जानकारी | वैश्विक शेयर बाजारों में बिकवाली से स्थानीय बाजार सहमा, सेंसेक्स 599 अंक नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में बांड में निवश की कमाई में उछाल से वैश्विक शेयर बाजारों में फिर बिकवाली का दौर शुरू होने का असर बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयरों पर भी दिखा और बीएसईएस30 सेंसेक्स करीब 599 अंक गिर गया।

मुंबई, चार मार्च अमेरिका में बांड में निवश की कमाई में उछाल से वैश्विक शेयर बाजारों में फिर बिकवाली का दौर शुरू होने का असर बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयरों पर भी दिखा और बीएसईएस30 सेंसेक्स करीब 599 अंक गिर गया।

सेंसेक्स लगातार तीन दिन से चढ़ रहा था।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स 905 अंक तक गिर गया था। उससे उबर कर अंतत: यह 598.57 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,846.08 अंक पर बंद हुआ।

एनएसई निफ्टी भी इसी तरह 164.85 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,080.75 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी, एलएंडटी, एसबीआई, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक के शेयर 2.62 प्रतिशत तक गिरे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 नुकसान के साथ बंद हुए।

रिलायंस सिक्योरिटीज में रणनीति प्रमुख बिनोद मोदी ने कहा, ‘‘घरेलू शेयर बाजार आज मुख्य रूप से कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण गिरावट में रहे। वित्तीय और धातु कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का जोर कुछ ज्यादा था। इसके विपरीत रोजमर्रा के उपभोक्ता सामान , औषधि और सूचना प्रौद्योगिकी वर्ग के सूचकांक कुछ हद तक टिके रह सके।

दस साल की मियाद वाले अमेरिकी सरकारी बांड में निवेश पर कमाई की दर 0.06 प्रतिशत की तेजी ने निवेशकों को पशोपेश में डाल दिया।’’

इससे पहले पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स कुल मिला कर 2,344.66 अंक यानी 4.77 प्रतिशत और निफ्टी 716.45 अंक यानी 4.93 प्रतिशत बढ़ा था।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी निवेशकों ने बुधवार को भारतीय पूंजी बाजारों में शुद्ध आधार पर 2,088.70 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एशियाई बाजार भी बृहस्पतिवार को गिरावट में रहे।

मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 11 पैसे गिरकर 72.83 प्रति डालर पर रहा।

इस बीच, वैश्विक कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.16 प्रतिशत बढ़कर 64.73 डॉलर प्रति बैरल पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी