देश की खबरें | एलओसी: भारतीय सेना के जवान का पार्थिव शरीर नागपुर लाया गया, 16 नवंबर को होगा अंतिम संस्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सैनिकों की गोलाबारी के दौरान शहीद हुए भारतीय सेना के जवान भूषण सताई का पार्थिव शरीर रविवार को महाराष्ट्र के नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नागपुर, 15 नवंबर जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सैनिकों की गोलाबारी के दौरान शहीद हुए भारतीय सेना के जवान भूषण सताई का पार्थिव शरीर रविवार को महाराष्ट्र के नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया।

कटोल के उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नागेश जाधव ने पत्रकारों को बताया कि सताई के शव को शहर के कम्पती स्थित सेना छावनी में रखा जाएगा और सोमवार को सुबह आठ बजे विदाई की सलामी दी जाएगी।

यह भी पढ़े | असम में 2 महिलाओं के साथ गैंगरेप, पुलिस ने पांच आरोपी को किया गिरफ्तार, एक की तलाश जारी.

उन्होंने कहा कि 28 वर्षीय सताई का अंतिम संस्कार सोमवार को सुबह 10 बजे नागपुर के पास काटोल गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

जाधव ने कहा, “सताई के पार्थिव शरीर को लेकर एक विशेष विमान शाम करीब साढ़े छह बजे नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।”

यह भी पढ़े | राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी ने भी अहमद पटेल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की: 15 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मराठा लाइट इन्फैंट्री के साथ नाइक के रूप में तैनात सताई जम्मू-कश्मीर के गुरेज और उरी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी के दौरान शहीद हुए सेना के चार सैनिकों में शामिल थे ।

पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम के कई बार उल्लंघन के दौरान बीएसएफ के एक उपनिरीक्षक और छह नागरिक भी मारे गए।

मजदूर पिता के बेटे सताई 2011 में सेना में शामिल हुए थे।

एलओसी पार हुई गोलाबारी में महाराष्ट्र के रहने वाले एक अन्य जवान ऋषिकेश जोंधले भी शहीद हो गए।

वे कोल्हापुर के थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें