सीए की वित्तीय सेहत से थोड़ा हैरान हैं लेकिन साथ मिलकर संकट से उबर जाएंगे: हेजलवुड

कोरोना वायरस महामारी के कारण सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियां ठप्प पड़ने के कारण क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने 30 जून को खत्म हो रहे बाकी बचे वित्तीय वर्ष तक अपने 80 प्रतिशत स्टाफ को निकाल दिया है। खबर में सुझाव दिया गया है कि अगस्त तक सीए के पास भुगतान के लिए धनराशि नहीं बचेगी।

मेलबर्न, 20 अप्रैल तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ‘थोड़े’ हैरान हैं कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया को कोविड-19 महामारी के कारण वित्तीय रूप से जूझना पड़ रहा है लेकिन उन्होंने कहा कि खिलाड़ी और क्रिकेट संघ एकजुट होकर काम करेंगे और इस संकट से उबर जाएंगे।

कोरोना वायरस महामारी के कारण सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियां ठप्प पड़ने के कारण क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने 30 जून को खत्म हो रहे बाकी बचे वित्तीय वर्ष तक अपने 80 प्रतिशत स्टाफ को निकाल दिया है। खबर में सुझाव दिया गया है कि अगस्त तक सीए के पास भुगतान के लिए धनराशि नहीं बचेगी।

‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ ने हेजलवुड के हवाले से कहा, ‘‘मैं थोड़ा हैरान था लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि इसका असर पड़ेगा।’’

हेजलवुड ने कहा कि वित्तीय संकट का क्रिकेटरों पर भी असर पड़ेगा और वे कटौती के साथ वेतन लेने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम बाकी अन्य खेलों से अलग नहीं हैं। यह इस पर निर्भर करता है कि आप कब तक इसका सामना कर सकते हैं और इसका क्या असर पड़ता है। अगर यह अगली गर्मियों तक चलता है तो यह काफी गंभीर होगा। ’’

हेजलवुड ने कहा, ‘‘बेशक हम खेल में साझेदार हैं और हमने हमेशा ऐसा कहा है। हमने अच्छा समय देखा है और यह संभवत: थोड़ा मुश्किल समय है।’’

सीए और आस्ट्रेलिया क्रिकेटर्स संघ (एसीए) के बीच 2017 में वेतन भुगतान को लेकर विवाद हुआ था लेकिन हेजलवुड ने कहा कि तब से रिश्तों में सुधार आया है और उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार इस संकट से बेहतर तरीके से निपटा जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि एसीए और सीए के बीच अब रिश्ते कहीं बेहतर हैं। पिछले 18 महीने से दो साल में इसमें काफी सुधार हुआ है। इससे इस बार इस समस्या से कहीं बेहतर तरीके से निपटने में मदद मिलेगी। हमारी तरफ से सब कुछ सकारात्मक है और मुझे लगता है कि दोनों तरफ से। ’’

वर्ष 2017 के एमओयू के अनुसार सीए को आगामी गर्मियों के लिए 30 अप्रैल तक एसीए को संभावित राजस्व और राष्ट्रीय अनुबंध की सूची सौंपनी होती है और हेजलवुड को उम्मीद है कि इस समय सीमा का पालन किया जाएगा जिससे कि खिलाड़ी वित्तीय संकट से निपटने के लिए बेहतर तरीके से तैयार रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी