देश की खबरें | मुंबई में बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 50 लोगों को बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण मुंबई के भायखला इलाके में शुक्रवार सुबह 57 मंजिला आवासीय इमारत में आग लगने के बाद ऊपरी मंजिलों पर फंसे 50 से अधिक लोगों को बचाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 28 फरवरी दक्षिण मुंबई के भायखला इलाके में शुक्रवार सुबह 57 मंजिला आवासीय इमारत में आग लगने के बाद ऊपरी मंजिलों पर फंसे 50 से अधिक लोगों को बचाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बाबासाहेब आंबेडकर रोड पर स्थित ‘सालेट 27’ की दोनों इमारतों में से एक के आवासीय परिसर में पूर्वाह्न करीब 10.45 बजे आग लग गयी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

एक अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग, बेस्ट, पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा और अन्य एजेंसियों की टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

उन्होंने बताया कि ढाई घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने अपराह्न करीब 1.10 बजे बहुमंजिला इमारत की 42वीं मंजिल पर लगी आग पर काबू पा लिया।

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने इमारत के सुरक्षा गार्डों की मदद से इमारत की ऊपरी मंजिलों पर फंसे 50 से 60 लोगों को भी बचाया।

आग प्रभावित मंजिल पर 2,500 वर्ग फुट के कमरे में बिजली के तारों, फर्नीचर और अन्य सामग्रियों तक ही सीमित थी। उन्होंने कहा कि इमारत की अग्निशमन प्रणाली चालू थी और इससे समय रहते आग पर काबू पाने में मदद मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू