चीन की तरह अन्य देश भी मृतक संख्या में करेंगे संशोधन: डब्ल्यूएचओ

वुहान में प्राधिकारियों ने शुरुआत में इस संक्रमण पर पर्दा डालने की कोशिश की थी। इस संक्रमण को लेकर ऑनलाइन सचेत करने वाले चिकित्सकों को सजा दी गई थी और संक्रमण के मामले दर्ज करने को लेकर सरकार पर सवाल उठते रहे हैं क्योंकि उसने गणना के अपने मापदंडों को बार-बार बदला है।

डब्ल्यूएचओ ने शु्क्रवार को कहा कि वुहान में संक्रमण बहुत तेजी से फैला और प्राधिकारियों के लिए हर मौत एवं संक्रमण के मामले को दर्ज करना मुश्किल हो गया।

वुहान में प्राधिकारियों ने शुरुआत में इस संक्रमण पर पर्दा डालने की कोशिश की थी। इस संक्रमण को लेकर ऑनलाइन सचेत करने वाले चिकित्सकों को सजा दी गई थी और संक्रमण के मामले दर्ज करने को लेकर सरकार पर सवाल उठते रहे हैं क्योंकि उसने गणना के अपने मापदंडों को बार-बार बदला है।

कोविड-19 संबंधी तकनीकी मामलों के लिए डब्ल्यूएचओ का नेतृत्व कर रही मारिया वान केरखोव ने कहा, ‘‘संक्रमण जारी रहने के दौरान हर मामले और हर मौत को पहचानना चुनौतीपूर्ण होता है।’’

उन्होंने यहां एक वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मेरा अनुमान है कि कई देशों में ऐसी ही स्थिति पैदा होगी, जब उन्हें पीछे मुड़कर अपने रिकॉर्ड की समीक्षा करनी होगी और देखना होगा: क्या हमने सभी मामलों को पहचाना?’’

उन्होंने कहा कि वुहान में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर काम का बहुत दबाव था, कुछ मरीजों की घर में ही मौत हो गई और अन्य लोग अस्थायी केंद्रों में थे। चिकित्साकर्मियों का ध्यान मरीजों के उपचार पर था, इसलिए उन्होंने समय पर कागजी काम नहीं किया।

डब्ल्यूएचओ में आपात मामलों के निदेशक माइकल रेयान ने कहा, ‘‘सभी देश ऐसी स्थिति का सामना करेंगे।’’ लेकिन उन्होंने देशों से जल्द से जल्द सटीक आंकड़े मुहैया कराने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 मामलों के आंकड़े छिपाने को लेकर हो रही अंतरराष्ट्रीय आलोचना के बीच चीन ने मृतकों की संख्या में शुक्रवार को संशोधन किया। चीन ने कोरोना वायरस के उत्पत्ति केंद्र वुहान शहर में मृतकों की संख्या में 1,290 का इजाफा किया, जिससे चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 4,632 हो गई।

वुहान में 16 अप्रैल तक कोरोना वायरस के पुष्ट किए गए कुल मामलों में 325 की वृद्धि की गयी जो बढ़कर 50,333 हो गए और मृतकों की संख्या में 1,290 की वृद्धि की गयी। इस तरह कोरोनावायरस से मौतों की पुष्टि के बाद मृतक संख्या 3,869 हो गई।

संशोधित आंकड़े के मुताबिक चीन में कोविड-19 से हुई मौतों की कुल संख्या बढ़कर 4,632 हो गई है। कुल मामलों की संख्या भी बढ़कर 82,692 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू