देश की खबरें | दिल्ली, नोएडा में हल्की से मध्यम बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली और इससे सटे नोएडा के कुछ हिस्सों में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई।

नयी दिल्ली, छह अगस्त दिल्ली और इससे सटे नोएडा के कुछ हिस्सों में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई।

दिल्ली में मयूर विहार और बुराड़ी समेत कई जगह बारिश हुई। हल्की बारिश के साथ ही कई इलाकों में जलभराव की भी शिकायतें सामने आईं।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘उत्तर-पूर्वी दिल्ली, मध्य-दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, एनसीआर (नोएडा, ग्रेटर नोएडा) के अलग-अलग स्थानों पर और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।’’

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बुलेटिन में कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी में वायु की गुणवत्ता में सुधार हुआ है जिसके चलते शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पिछले कुछ हफ्तों की ‘बहुत खराब’ श्रेणी की तुलना में ‘अच्छा’ और ‘संतोषजनक’ श्रेणियों के बीच दर्ज किया जा रहा है।

वायु गुणवत्ता तथा मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का एक्यूआई सुबह करीब 9:30 बजे ‘संतोषजनक’ (69) श्रेणी में दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी