देश की खबरें | दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की अथवा मध्यम बारिश हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार को हल्की से मध्यम दर्जे बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों में और अधिक बारिश का अनुमान जताया है।

नयी दिल्ली, पांच जुलाई दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार को हल्की से मध्यम दर्जे बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों में और अधिक बारिश का अनुमान जताया है।

दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है, जो वर्ष के इस समय के लिए सामान्य है। राजधानी में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पालम मौसम विज्ञान केंद्र ने सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच 19.2 मिमी बारिश दर्ज की। मुंगेशपुर में आठ मिमी, पूसा में 8.5 मिमी और नजफगढ़ में 17 मिमी बारिश दर्ज की गई।

आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में अगले छह से सात दिन तक बादल छाए रहेंगे और कभी-कभी बारिश होने की संभावना है जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मौसम विभाग कार्यालय ने एक ‘येलो अलर्ट’ अलर्ट जारी किया है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि बारिश से निचले इलाकों में पानी भर सकता है और प्रमुख सड़कों पर यातायात बाधित हो सकता है।

आईएमडी मौसम की चेतावनी के लिए चार ‘रंगों के कोड’ का उपयोग करता है, जिसमें ‘हरा’ (कोई कार्रवाई आवश्यक नहीं), ‘पीला’ (नजर रखें और तत्पर रहें), ‘नारंगी’ (तैयार रहें) और ‘लाल’ (कार्रवाई करें) शामिल हैं। स्थिति के अनुसार, इन रंगों के अलर्ट जारी किए जाते हैं। ये अलर्ट ‘ग्रीन अलर्ट’, ‘येलो अलर्ट’, ‘ऑरेंज अलर्ट’ और ‘रेड अलर्ट’ होते हैं।

दिल्ली में पिछले चार महीनों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गयी है। मार्च में 17.4 मिमी सामान्य बारिश की तुलना में 53.2 मिमी, अप्रैल में 16.3 मिमी की तुलना में 20.1 मिमी, मई में 30.7 मिमी की तुलना में 111 मिमी और जून में 74.1 मिमी की तुलना में 101.7 मिमी बारिश दर्ज की गयी।

आईएमडी ने जुलाई में देश में सामान्य बारिश (94 से 106 प्रतिशत) का अनुमान जताया है। हालांकि, उसने उत्तर-पश्चिमी, पूर्वोत्तर और दक्षिण-पूर्वी प्रायद्विपीय भारत के कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश का अनुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी