देश की खबरें | राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, ओलावृष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है और कुछ जगहों पर तेज हवाओं और गरज के साथ ओले भी पड़े हैं।

जयपुर, 17 मार्च राजस्थान के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है और कुछ जगहों पर तेज हवाओं और गरज के साथ ओले भी पड़े हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह साढे आठ बजे तक जयपुर के शाहपुरा में 44 मिलीमीटर, जैसलमेर के फतेहगढ़ में 24, पावटा में 22, भरतपुर के पहाड़ी में 16, झुंझुनूं के बुहाना में 10 और अन्य कई स्थानों पर सात से एक मिलीमीटर तक बारिश हुई है।

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण आज भी जोधपुर बीकानेर, जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर व भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में मध्यम से तीव्र दर्जे के थंडरस्टॉर्म (तूफान, गजर के साथ बारिश), तेज हवाएं व ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है।

उन्होंने बताया कि 18 मार्च को मेघगर्जन के साथ बारिश, तेज हवाएं व ओलावृष्टि की गतिविधियां बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में जारी रहने की प्रबल संभावना है।

शर्मा ने बताया कि एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 19 मार्च से राज्य के ऊपर प्रभावी होगा और पुनः थंडरस्टॉर्म के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। इसके असर से 19-20 मार्च को मेघगर्जन, बारिश, तेज हवाएं व कहीं कहीं ओलावृष्टि का दौर राज्य के कुछ भागों में जारी रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट