देश की खबरें | दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 10 अगस्त राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है।

विभाग ने बताया कि लोधी रोड वेधशाला में शुक्रवार रात 11.30 बजे से शनिवार तड़के 2.30 बजे तक 12 मिलीमीटर बारिश हुई। इसी अवधि में रिज वेधशाला में 5.8 मिलीमीटर और आयानगर वेधशाला में 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को दिन में बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

विभाग ने बताया कि दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत दर्ज किया गया।

दिल्ली में शुक्रवार को भारी बारिश हुई और शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 67 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ की श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट