देश की खबरें | राजस्थान के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश, जयपुर में लोगों को मिली उमस से राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश के बीच राजधानी जयपुर में शुक्रवार शाम को हुई बारिश से लोगो को उमस से राहत मिली।

जयपुर, आठ जुलाई राजस्थान के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश के बीच राजधानी जयपुर में शुक्रवार शाम को हुई बारिश से लोगो को उमस से राहत मिली।

मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई जबकि एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई।

मौसम केंद्र के मुताबिक, बीते 24 घंटे में बकानी (झालावाड़) में 99 मिलीमीटर और आहोर (जालोर) में 91 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, कोटा, बूंदी, जैसलमेर, जोधपुर, बारां और चित्तौड़गढ़ में भी कई जगहों पर भी बारिश दर्ज की गई।

विभाग के अनुसार शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे तक भीलवाड़ा में 56 मिलीमीटर, अजमेर में 9.4 मिलीमीटर, डबोक (उदयपुर) में चार मिलीमीटर, बीकानेर में 1.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

जयपुर में सुबह से लोग उमस से परेशान हो रहे थे लेकिन शाम को हुइ बारिश से लोगो को उमस से राहत मिली है।

मौसम केंद्र के अनुसार शहर में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान यहां बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई, लेकिन शाम को शहर के अधिकतर स्थानों पर तेज बौछारों से उमस से राहत मिली।

मौसम विभाग ने आगामी नौ जुलाई को बारां, कोटा, झालावाड़ और चूरू जिले में बहुत भारी बारिश होने की संभावना के मद्देनजर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू