जरुरी जानकारी | नये साल के पहले दिन शेयर बाजार में हल्की शुरुआत, सेंसेक्स 32 अंक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में नये साल के पहले दिन की शुरुआत कुछ हल्की रही और बीएसई सेंसेक्स 32 अंक के लाभ में रहा। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में ऊर्जा, सेवा और दूरसंचार कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में कुछ तेजी आई।

मुंबई, एक जनवरी स्थानीय शेयर बाजारों में नये साल के पहले दिन की शुरुआत कुछ हल्की रही और बीएसई सेंसेक्स 32 अंक के लाभ में रहा। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में ऊर्जा, सेवा और दूरसंचार कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में कुछ तेजी आई।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स हल्की शुरुआत के बाद 31.68 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72,271.84 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 72,561.91 अंक तक गया और नीचे में 72,031 अंक तक आया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 10.50 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 21,741.90 अंक पर बंद हुआ।

बीते वर्ष 2023 में बीएसई सेंसेक्स 11,399.52 अंक यानी 18.73 प्रतिशत और निफ्टी 3,626.1 अंक यानी 20 प्रतिशत मजबूत हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में नेस्ले, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा मोटर्स, विप्रो और आईटीसी प्रमुख रूप से लाभ में रहीं।

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल हैं।

एशियाई और यूरोपीय बाजार सोमवार को नये साल के मौके पर बंद रहे।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मामूली बढ़त में रहे थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.04 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 1,459.12 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 170.12 अंक और निफ्टी 47.30 अंक टूटकर बंद हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Special Session of Odisha Assembly: ओडिशा विधानसभा का विशेष सत्र, 30 अप्रैल को लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी पर होगी चर्चा

Bihar Police Viral Video: बिहार पुलिस शर्मसार! दारोगा और महिला कांस्टेबल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड