ताजा खबरें | सप्ताहांत में कश्मीर में हल्की बर्फबारी का अनुमान

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कश्मीर घाटी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में बढोत्तरी होने के बाद सर्दी में मामूली कमी आयी जबकि मौसम विभाग ने शनिवार से घाटी में दो दिन तक हल्की बर्फबारी की संभावना जतायी है ।

श्रीनगर, 24 दिसंबर कश्मीर घाटी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में बढोत्तरी होने के बाद सर्दी में मामूली कमी आयी जबकि मौसम विभाग ने शनिवार से घाटी में दो दिन तक हल्की बर्फबारी की संभावना जतायी है ।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रात के तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गयी है लेकिन यह लगातार जमाव बिंदू के नीचे बना हुआ है ।

उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को हुयी बर्फबारी के कारण पूरे कश्मीर में मौसम सूखा एवं सर्द है और रात का तापमान जमाव बिंदू से कुछ नीचे बना हुआ है ।

उन्होंने बताया कि प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है जो पिछली रात के मुकाबले कुछ अधिक है । पिछली रात न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था ।

उन्होंने बताया कि पहलगांव में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो पिछली रात के शून्य के नीचे 6.6 डिग्री सेल्सियस की अपेक्षा अधिक है ।

उन्होंने बताया कि गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बुधवार की रात की शून्य के नीचे छह डिग्री सेल्सियस की अपेक्षा अधिक है। घाटी में गुलमर्ग सबसे सर्द स्थान दर्ज किया गया ।

इसी प्रकार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में शून्य के नीचे 3.8 डिग्री सेल्सियस, कोकेरनाग में शून्य के नीचे तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड