देश की खबरें | दिल्ली में मंगलवार को हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को दिल्ली में तेज हवाओं के साथ-साथ हल्की बारिश या कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी का पूर्वानुमान लगाया है। इससे शहर के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

नयी दिल्ली, 15 मई मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को दिल्ली में तेज हवाओं के साथ-साथ हल्की बारिश या कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी का पूर्वानुमान लगाया है। इससे शहर के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस अवधि का सामान्य तापमान है। आर्द्रता का स्तर 27 से 50 प्रतिशत के बीच रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रात के समय एक या दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक या दो स्थानों पर दोपहर या शाम को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जतायी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

विभाग के अनुसार, 18 मई को राष्ट्रीय राजधानी में दिन के समय तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि 19 मई को बहुत हल्की बारिश या तेज हवाओं के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 162 यानी ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया। पड़ोसी शहर गाजियाबाद में एक्यूआई 160, ग्रेटर नोएडा में 171, नोएडा में 186, फरीदाबाद में 100 और गुरुग्राम में 273 दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

दिल्ली में 18 मई तक एक्यूआई के ‘मध्यम’ श्रेणी में रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी