देश की खबरें | उत्तर भारत में हल्की बारिश, बर्फबारी दर्ज की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर भारत में जारी शीतलहर के बीच शनिवार को अधिकतर भागों में हल्की बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं, हिमाचल प्रदेश के केलांग में तापमान शून्य से नीचे 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो जनवरी उत्तर भारत में जारी शीतलहर के बीच शनिवार को अधिकतर भागों में हल्की बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं, हिमाचल प्रदेश के केलांग में तापमान शून्य से नीचे 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हिस्सों में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई जबकि बादल छाये रहने के चलते न्यूनतम तापमान बढ़कर सात डिग्री सेल्सियस हो गया। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी।

राजधानी दिल्ली के सफदरजंग में ‘‘मध्यम’’ स्तर के कोहरे के चलते दृश्यता घटकर 201 मीटर रह गई।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत पर शुरू हो गया है। पालम में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। रिज, आयानगर और लोधी रोड में बूंदाबांदी हुई है।’’

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते दिल्ली में अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

इस बीच, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को भारी बर्फबारी को लेकर मौसम का ''येलो अलर्ट'' जारी किया है।

शिमला के मौसम केद्र ने तीन से पांच जनवरी और आठ जनवरी को राज्य के मैदानी इलाकों में बारिश जबकि मध्यम एवं ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश एवं बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।

साथ ही मौसम केंद्र ने पांच जनवरी के लिए मध्यम एवं ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी को लेकर ''येलो'' मौसम चेतावनी जारी की है जबकि तीन से पांच जनवरी के बीच मैदानी एवं निचले पर्वतीय क्षेत्रों में आंधी और बिजली चमकने की चेतावनी दी है।

उल्लेखनीय है कि मौसम की ''गंभीरता'' के अनुसार रंगों के जरिए चेतावनी जारी की जाती है, जिनमें ''येलो'' सबसे कम खतरनाक की श्रेणी में आती है।

शिमला के मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि प्रदेश के ऊंचे इलाकों के कुछ हिस्सों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है जबकि कुछ भागों में हल्की बारिश भी हुई।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में अधिकमत तापमान में छह से सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है।

सिंह ने बताया कि मनाली, कुफरी और डल्होजी में अधिकतम तापमान क्रमश: 1.4, 2.6 और 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उधर, उत्तर प्रदेश के अनेक इलाके पिछले 24 घंटों के दौरान जबरदस्त ठंड और शीतलहर की चपेट में रहे।

आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में जबर्दस्‍त शीतलहर चली और कई क्षेत्र घने कोहरे के प्रभाव में रहे।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्‍यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इलाहाबाद में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सुल्तानपुर में 5.2, बांदा में 5.0, बाराबंकी में 4.0 और मुज़फ़्फरनगर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में बरेली सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा 3.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में तीन जनवरी तक अलग-अलग स्‍थानों पर बिजली और गरज के साथ बारिश की संभावना है जबकि चार और पांच जनवरी को घने कोहरे का प्रभाव रह सकता है।

वहीं, पंजाब और हरियाणा में शनिवार को भी मौसम सर्द बना रहा, हरियाणा के हिसार में तापमान गिरकर दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोनों ही राज्यों के कई हिस्सों में रातभर बारिश हुई।

चंडीगढ़ में 0.6 मिमी, अंबाला में दो मिमी, करनाल में 2.8 मिमी, सिरसा में 0.6 मिमी, लुधियाना में 0.4 मिमी, पटियाला में 0.4 मिमी और हलवाड़ा में पांच मिमी बरसात हुई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हिसार में तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम, दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के अमृतसर में तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड