देश की खबरें | दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदा-बांदी की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, 14 जून राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश या बूंदा-बांदी का पूर्वानुमान लगाया है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 40 प्रतिशत रहा।

दिल्ली में सोमवार को भीषण गर्मी रही और कई मौसम केंद्रों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक दर्ज किया गया। हालांकि, आने वाले दो दिन में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। मानसून पूर्व गतिविधियों के 16 जून से बढ़ने की उम्मीद है और अगले दो-तीन दिन में अधिकतम तापमान में सात से आठ डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही। सुबह साढ़े नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 203 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Live Streaming In India: कराची किंग्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें