देश की खबरें | मुंबई में अब हल्की हुई बारिश; लोकल ट्रेन, बस सेवाएं सामान्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में सोमवार को लोगों को भारी बारिश से थोड़ी राहत मिली और लोकल ट्रेन तथा बस सेवाएं एक बार फिर सामान्य होती दिखीं। भारी बारिश के कारण हुए हादसों में रविवार को मुंबई में 30 लोगों की मौत हो गई थी।

मुंबई, 19 जुलाई मुंबई में सोमवार को लोगों को भारी बारिश से थोड़ी राहत मिली और लोकल ट्रेन तथा बस सेवाएं एक बार फिर सामान्य होती दिखीं। भारी बारिश के कारण हुए हादसों में रविवार को मुंबई में 30 लोगों की मौत हो गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को मूसलाधार बारिश के कारण कई स्थानों पर पानी भर गया था, जिस कारण लोकल ट्रेन तथा बस सेवाएं प्रभावित हुई थीं।

चेंबूर के माहुल इलाके में रविवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक परिसर की दीवार ढहने और कुछ मकानों पर गिरने से उसके नीचे दबकर 19 लोगों की मौत हो गई थी। मुंबई के विक्रोली उपनगर में भूस्खलन के चलते छह कच्चे मकानों के ढह जाने से 10 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, उपनगर भांडुप में वन विभाग परिसर की दीवार ढह जाने से 16 वर्षीय लड़के की मौत हो गई।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कोई और हादसा नहीं हुआ है।

मुंबई के पूर्वी उपनगरों में सोमवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में सबसे अधिक 90.65 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि द्वीप शहर में 48.88 मिमी बारिश और पश्चिमी उपनगरों में 51.89 मिमी बारिश हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इससे पहले सोमवार को मुंबई के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था और ‘‘ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत अधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया था।’’

बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने और कुछ स्थानों पर बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

मध्य रेलवे एवं पश्चिम रेलवे के प्रवक्ताओं ने बताया कि रविवार को भारी बारिश के कारण पानी भर जाने से कुछ घंटे के लिए लोकल ट्रेन सेवाएं बंद करनी पड़ी थी, लेकिन अब वे सामान्य रूप से चल रही हैं।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि ‘बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट’ (बेस्ट) की बस सेवाएं भी अब सामान्य हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार शाम किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न सरकारी एजेंसियों की तैयारियों का जायजा लिया था। मुख्यमंत्री ने सभी एजेंसियों को अत्याधिक सतर्क रहने का निर्देश दिया था और अधिकारियों को भूस्खलन संभावित इलाकों तथा जीर्णशीर्ण भवनों पर नजर रखने को भी कहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स