देश की खबरें | दिल्ली में देर रात को हो सकती है हल्की बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार देर रात को हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। शहर में आज अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से अधिक है।

नयी दिल्ली, 21 फरवरी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार देर रात को हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। शहर में आज अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से अधिक है।

आईएमडी के मुताबिक शहर में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही तथा आर्द्रता 95 प्रतिशत और 37 प्रतिशत के बीच रही।

सुबह न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 245 रहा जो 'खराब' की श्रेणी में आता है।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। उसके अनुसार बृहस्पतिवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: करीब 11 और 25 डिग्री सेल्सियस रह सकते हैं।

शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड