देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश से वायु गुणवत्ता सुधरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को सुबह की शुरुआत बारिश की फुहारों के साथ हुई और वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया।

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को सुबह की शुरुआत बारिश की फुहारों के साथ हुई और वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया।

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह करीब नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 41 था, जो ‘अच्छी’ श्रेणी में आता है।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर में 24 घंटे का औसत एक्यूआई शुक्रवार को 55 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

दिल्ली में बारिश के बाद कई इलाकों से जलजमाव की भी सूचना मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार दिन के समय आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शनिवार को न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता 100 फीसदी दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू