देश की खबरें | दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, शनिवार को अधिक बारिश होने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई जिसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 32.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई जिसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 32.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली सहित कुछ इलाकों में दोपहर को बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी शहर में और बारिश होने की संभावना है। लोधी रोड, जाफरपुर, रिज, आयानगर, पालम, पीतमपुरा और जाफरपुर उन क्षेत्रों में शामिल है जहां बारिश हुई।

यातायात पुलिस ने लोगों को जलभराव के कारण संभावित सड़क जाम के बारे में भी सतर्क किया और उन्हें कुछ सड़कों से बचने की सलाह दी।

दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘रेलवे अंडरपास पुल प्रह्लादपुर पर यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। जलभराव के कारण दोनों कैरिजवे बंद हैं। शूटिंग रेंज की ओर से आने वाले यात्री लाल कुआं रेड लाइट से बाएं मुड़ सकते हैं और बदरपुर की ओर से आने वाले यात्री मथुरा रोड के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।“

यातायात पुलिस ने कहा, ‘‘न्यू रोहतक रोड पर आनंद पर्वत से जखीरा की ओर जाने वाले दोनों मार्गों में और गली नंबर-10, आनंद पर्वत के पास जलभराव के कारण यातायात प्रभावित है। कृपया इन रास्तों से बचें।’’

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत से 74 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।’’

मौसम विज्ञान विभाग ने पहले कहा था कि ‘मानसून ट्रफ’ (कम दबाव के क्षेत्र) के ‘‘धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ते रहने’’ की संभावना है और इस कारण बुधवार से उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट