देश की खबरें | पश्चिम मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी मध्यप्रदेश के अधिकतर हिस्से में पिछले 24 घंटे में हल्की बारिश हुई है और अगले दो दिनों में राज्य के पूर्वी हिस्से में भी बारिश होने की संभावना है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 11 दिसंबर पश्चिमी मध्यप्रदेश के अधिकतर हिस्से में पिछले 24 घंटे में हल्की बारिश हुई है और अगले दो दिनों में राज्य के पूर्वी हिस्से में भी बारिश होने की संभावना है।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के भोपाल केन्द्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में हल्की बौछारों से अधिकतम तापमान में कमी आएगी। इसके अलावा, विशेष रुप से प्रदेश के उत्तरी भाग में सुबह कोहरा होने का अनुमान है।

यह भी पढ़े | Winter 2020: उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तर भारत के कई राज्यों में 14 दिसंबर तक रहेगा घना कोहरा- IMD ने जारी किया अलर्ट.

पश्चिम मध्यप्रदेश के भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर संभागों के जिलों में पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश हुई । उन्होंने बताया कि लगभग 13 दिसंबर तक हल्की बारिश हो सकती है।

साहा ने कहा कि मध्यप्रदेश के बड़े हिस्से में दिसंबर के पहले 10 दिन असामान्य तौर पर गर्म रहे हैं। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: अखिलेश यादव का केंद्र पर निशाना, कहा-भाजपा सरकार पोषण करने वालों का शोषण करना बंद करे.

उन्होंने कहा कि बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

छतरपुर जिले के नौगांव कस्बे में बृहस्पतिवार और शुक्रवार सुबह के बीच अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने कहा कि रीवा जिले में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है