देश की खबरें | दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार सुबह हल्की बारिश हुई और अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.9 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार सुबह हल्की बारिश हुई और अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.9 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 3.2 डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। उसने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को, पिछले 24 घंटों में 0.9 मिमी बारिश हुई।

राजधानी में शाम 5.30 बजे आर्द्रता का स्तर 55 प्रतिशत दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 158 के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट