देश की खबरें | दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश, न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में शहर में गरज के साथ और बारिश होने का अनुमान जताया है।

नयी दिल्ली, 18 मार्च राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में शहर में गरज के साथ और बारिश होने का अनुमान जताया है।

आईएमडी के मुताबिक, शनिवार सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

विभाग ने बताया कि शहर में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 89 फीसदी दर्ज की गई।

आईएमडी के अनुसार, दिन में दिल्ली के बुराड़ी, कंझावला, रोहिणी, बादली, मॉडल टाउन, आजादपुर, पीतमपुरा, दिल्ली विश्वविद्यालय, मुंडका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, बुद्ध जयंती पार्क, जाफरपुर कलां, नजफगढ़, द्वारका, पालम, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार हैं।

विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के बहादुरगढ़, गाजियाबाद, छपरौला, गुरुग्राम, हरियाणा के सोहना और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, देवबंद, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, खतौली, सकोटी टांडा, दौराला और मेरठ जिलों में भी बारिश होने का अनुमान है।

आईएमडी के मुताबिक, हरियाणा के कैथल, नरवाना, राजौंद, असंध और सफीदों के अलावा आसपास के कुछ इलाकों में भी गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शनिवार सुबह आठ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यू) 231 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं, अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी