देश की खबरें | राजस्थान के पूर्व हिस्सों में हल्की बारिश हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पूर्वी हिस्सों के मैदानी इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश हुई और भरतपुर के वैर में अधिकतम 21 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

जयपुर, 24 जनवरी राजस्थान के पूर्वी हिस्सों के मैदानी इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश हुई और भरतपुर के वैर में अधिकतम 21 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान भरतपुर के रूपवास में 17 मिलीमीटर, गंगापुर और बयाना में 11-11 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते राज्य के अन्य इलाकों भरतपुर, सवाई माधोपुर, करौली, और धौलपुर में भी मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक हल्की बारिश दर्ज की गई।

वहीं दूसरी ओर राज्य के कई इलाकों में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जयपुर-कोटा संभाग में रात का तापमान सामान्य से अधिक और अन्य संभागों में सामान्य तक दर्ज किया गया।

विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य के बीकानेर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार को सुबह बादल छाये रहे और मैदानी स्थानों पर घना कोहरा दर्ज किया गया।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\