देश की खबरें | दिल्ली में हल्की बारिश, पारा 35.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं, शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई और कई इलाकों में आसमान में बादल छाए रहे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 14 अगस्त राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं, शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई और कई इलाकों में आसमान में बादल छाए रहे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 70 प्रतिशत रहा।

कई इलाकों में बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई तथा दिल्ली के मौसम केंद्रों ने दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच चार मिमी बारिश दर्ज की।

बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस के दिन भी भारी बारिश जारी रहने की आशंका है तथा दिन में मध्यम बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान है।

सुबह और दोपहर के समय हल्की बारिश (पांच मिमी तक)/ आंधी-तूफान आने की आशंका तथा दोपहर से रात के समय लाल किले पर एक या दो बार हल्की बारिश होने की संभावना है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

लाल किले पर सुबह और दोपहर के शुरुआती घंटों के दौरान हल्की बारिश (पांच मिमी तक)/आंधी-तूफान और दोपहर से रात तक एक या दो बार हल्की बारिश होने की आशंका है।

अगले दो दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी में वर्षा को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी