देश की खबरें | दिल्ली में हल्की बारिश से वायु गुणवत्ता सुधरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश से वायु गुणवत्ता में और सुधार दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर दिल्ली में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश से वायु गुणवत्ता में और सुधार दर्ज किया गया।

वायु गुणवत्ता, मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 9.20 बजे राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 68 था, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश जारी रहने के आसार हैं।

आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।

विभाग के अनुसार, शहर में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के 24 घंटे के औसत एक्यूआई बुलेटिन के मुताबिक, बुधवार को एक्यूआई (211) खराब श्रेणी में था, जो बृहस्पतिवार को सुधरकर 79 (संतोषजनक श्रेणी) हो गया।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है।

दिल्ली में बुधवार को वायु गुणवत्ता के ‘खराब’ श्रेणी में पहुंचने के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अधिकारियों को ‘ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान’ (जीआरएपी) के पहले चरण के तहत उपायों को सख्ती से लागू करने को कहा गया था, जिसमें प्रदूषण के लिए जिम्मेदार औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई करना भी शामिल है।

दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को शहर में विशेष रूप से निर्माण स्थलों पर धूल से होने वाले प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए एक धूल रोधी अभियान शुरू किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी